चाईबासा : बिरसा मुंडा स्टोर इंदौर स्टेडियम के सीनियर खिलाड़ी राहुल पर दो महिला खिलाड़ियों ने लगाया छेड़खानी का आरोप ,मामला सदर थाना पहुंचा
- Sponsored -
दोनों पीड़ित खिलाड़ियों ने जिला खेल पदाधिकारी से भी की थी शिकायत नहीं हुई कार्रवाई ,तब सदर थाना में दर्ज कराई शिकायत
चाईबासा : बिरसा मुंडा इंडोर बैडिमिंटन स्टेडियम चाईबासा के एक सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार पर दो जूनियर महिला खिलाड़ी ने शराब पीकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।पीड़ित महिला खिलाड़ी ने जिला खेल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की थी, लेकिन किसी तरह की कर्रवाई नहीं हुई. इसके बाद दोनों सदर थाना चाईबासा पहुंच कर आरोपी खिलाड़ी पर कर्रवाई करने की मांग की है। रविवार को सदर थाना पहुंचकर दोनों महिला खिलाडियों ने पुलिस का सहयोग मांगा. इसके बाद पुलिस ने जांच कर कर्रवाई करने की बात कही है. मालूम हो कि एक खिलाड़ी ने 2 जून 2022 को जिला खेल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की है. जबकि दूसरी खिलाड़ी ने 6 जून 2022 को खेल पदाधिकारी को शिकायत की है.वही आरोपी खिलाड़ी राहुल कुमार ने कहा कि इस तरह का आरोप गलत है। शिकायत संबंधित मुझे जानकारी नहीं है। स्टेडियम में मैं देखरेख का भी काम करता हूं। एक खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि 31 मई 2022 को उसके साथ इंडोर स्टेडियम चाईबासा में राहुल कुमार ने दारू पीकर छेड़खानी की थी, साथ ही उसी रात को उसके घर जाकर भी परेशान किया। वहीं दूसरी खिलाड़ी ने शिकायत पत्र में कहा है कि 25 मई की सुबह लगभग 8.30 बजे उसके साथ सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार जो खुद को झारखंड का कोच बताता है, उन्होंने स्टेडियम में दुर्व्यवहार किया था और बार-बार उसे छूने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि कल मेरे जूनियर के साथ किसी तरह की हरकत न हो इसको लेकर शिकायत करना अनिवार्य था। पीड़ित दोनो महिला खिलाडियों ने आरोपी पर कर्रवाई करने की मांग की है।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.