चाईबासा :पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य डेबरा बरजो गिरफ्तार
गिरफ्तार नक्सली के पास से कार्बाइन मशीन गन , गोली , लूटी गई मोटरसाइकिल और पर्चा रसीद आदि बरामद
- Sponsored -
पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने कार्बाइन मशीन गन ,गोली, लूटी गई मोटरसाइकिल और नक्सली साहित्य पर्चा रसीद भी बरामद किया है गिरफ्तार नक्सली पर सोनुआ, गोइलकेरा गुदरी थाना में विभिन्न कांडों में शामिल रहने और लगभग 8 मामले दर्ज हैं।वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली कि प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो पोड़ाहाट के तरफ किसी से मिलने आने वाला है। उक्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व पुअनि-सह-थाना प्रभारी सोहन लाल सोनुआ थाना कर रहे थे। उक्त टीम के द्वारा पनसुआ घाटी में वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान लोढ़ाई की तरफ से सोनुआ की ओर एक मोटर साईकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आ रहे थे। उनको रूकने का इशारा किया गया तो पीछे बैठा व्यक्ति मोटर साईकिल से उतरकर भागने लगा। साथ गये सशस्त्र बल की मदद से उस व्यक्ति का दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो उम्र करीब 21 वर्ष पे0-मंगरा बरजो सा० जाते टोला- हरसु कोचा वर्तमान गाँव सिकुडा थाना- गुदड़ी जिला-प०सिंहभूम, चाईबासा बताये। पकड़ाये व्यक्ति के निशानदेही पर डुरा गाँव के जंगल पहाड़ी से सोनुआ थाना काण्ड सं0-20 / 21 में लूटी गई मोटर साईकिल एवं बुरूकेबरा गाँव के पहाड़ी के झाड़ी से एक कारबाईन मशीन गन, एक खाली मैगजीन 9 एम०एम० का सात (07) जिंदा गोली एवं पी0एल0एफ0आई0 संगठन का चंदा रसीद बरामद किया गया है। इस संबंध में गोईलकेरा थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रहीं है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम:
1. डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो उम्र करीब 21 वर्ष पे0-मंगरा बरजो सा०-जाते टोला- हरसु कोचा वर्तमान गाँव सिकुडा थाना- गुदड़ी जिला- प०सिंहभूम, चाईबासा।
- Sponsored -
• गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास:
1. गुदड़ी थाना काण्ड सं0-12 / 20 दिनांक 15.08.2020 धारा-147 / 148 / 149 / 120बी भा०द०वि०, 25 (1-A)/25 (1-B)a /26/27/35 आर्म्स एक्ट, 10/13 यू०ए०पी० एवं 17 सी०एल०ए एक्ट ।
2. गुदड़ी थाना काण्ड सं0-14 / 20. दिनांक 25.08.2020 धारा-147 / 148 / 149 / 504/ 353 / 120बी भा0द0वि0 27 आर्म्स एक्ट, 10/13 यू0ए0पी0 एवं 17 सी०एल०ए एक्ट । 3. गुदड़ी थाना काण्ड सं0-15 / 20. दिनांक 30.08.2020 धारा-147 / 148 / 149 / 353/ / 504 / 120बी भा0द0वि0, 25 (1-A)/25 (1-B)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट 10/13 यू0ए0पी0
एवं 17 सी०एल०ए एक्ट। 4. गोईलकेरा थाना काण्ड सं0-32 / 20. दिनांक 03.09.2020 धारा-341 / 342 / 323/ 504 / 506 भा0द0वि0 एवं 17 सी०एल०ए एक्ट
5. गोईलकेरा थाना काण्ड सं0-35 / 21 दिनांक- 03.10.2021 धारा 302 / 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
6. गोईलकेरा थाना काण्ड सं0-03 / 22, दिनांक 29.01.2022 धारा-147/148/149/120बी भा०द०वि०, 25 (1-B) a / 26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए एक्ट
7. सोनुआ थाना काण्ड सं0-30 / 20, दिनांक 30.06.2020 धारा-147 / 148 / 149 / 353 / 307 / 120बी / 121/121ए भा०द०वि०, 25 (1-A)/25 (1-B)a/26//35 आर्म्स एक्ट, 10 / 13 यू०ए०पी० एवं 17 सी०एल०ए एक्ट।
8- सोनुआ थाना काण्ड सं0-20 / 21 दिनांक 24.04.2021 धारा-392 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट
बरामद सामान:
- Sponsored -
1. सोनुआ थाना काण्ड सं0-20/21 में लूटी गई मोटर साईकिल
2. एक कारबाईन मशीन गन
3. एक खाली मैगजीन
4. 9 एम०एम० का सात (07) जिंदा गोली
5. पी0एल0एफ0आई0 संगठन का चंदा रसीद
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी:
1. पु०अ०नि०- सह-थाना प्रभारी सोहन लाल सोनुआ
थाना
2. पु०अ०नि० वीरमणि कुमार सोनुआ थाना
3. पु०अ०नि० सोनु कुमार सोनुआ थाना
4. पु०अ०नि० रामसुरत यादव प्रतिनियुक्त लोढ़ाई ओ०पी०
5. स०अ०नि० खेला मुर्मू, स०अ०नि० दिलिप कुमार बास्की, स०अ०नि० अशोक विश्वकर्मा सभी सैट-03 सोनुआ थाना
6. सैट- 02 एवं सैट-03 सशस्त्र बल
- Sponsored -
Comments are closed.