- Sponsored -
चाईबासा : पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर संतोष कांडुलना अपने कुछ दस्ता सदस्य के साथ चाईबासा जिला के बंदगांव थाना अंतर्गत ग्राम टाकुब के आस-पास जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमणशील है। उक्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर असाल्ट ग्रुप सुबोध सिंह मुंडा थाना प्रभारी बंदगांव,पुअनि संजय कुमार राय,डुंडुंर पुलिस पिकेट प्रभारी एवं सैट टीम जिला बल के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।इसी दौरान समय करीब 4:30 बजे अपराहन में बंदगांव थाना अंतर्गत ग्राम टाकुब के आस-पास जंगल-पहाड़ी पर प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई संतोष कांडुलना के दस्ता सदस्य द्वारा, पुलिस टीम पर फायरिंग किया, तब जबाबी करवाई में पुलिस बल द्वारा भी फायरिंग की गई जिसमें प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के संतोष कांडुलना के दस्ता सदस्य भाग खड़े हुए ,वही खोज के दौरान पिट्ठू एवं उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले दैनिक समान बरामद हुए हैं ।
- Sponsored -
Comments are closed.