Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

समाहरणालय में मनाया गया सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह

- Sponsored -

पाकुड़: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। समाहरणालय परिसर में अधिकारियो एवं कर्मियो ने सदभावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में मौजूद अधिकारियो एवं कर्मियो ने जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म एवं भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियो की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजित समारोह में डीडीसी अनमोल कुमार सिंह द्वारा अधिकारियो एवं कर्मियो को सदभावना की शपथ दिलायी गयी। समारोह में अपर समाहर्ता मंजु रानी स्वांसी, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डा. चंदन के अलावे सभी विभागो के अधिकारियो एवं कर्मियो ने हिस्सा लिया। महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सदभावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतिज्ञा समारोह में बीडीओ उमेश मंडल, अंचलाधिकारी रीतेश जयसवाल के अलावे प्रखंडस्तरीय अधिकारियो एवं कर्मियो ने हिस्सा लिया। मौजूद अधिकारियो एवं कर्मियो ने सामाजिक सदभावना को बरकरार रखने की शपथ ली।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.