Live 7 Bharat
जनता की आवाज

जन विज्ञान जागरूकता फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

- Sponsored -

कोडरमा : भारत ज्ञान विज्ञान समिति (बीजीवीएस) के देशव्यापी ज्ञान विज्ञान जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत ज्ञान विज्ञान समिति, झारखंड के द्वारा वी आर ट्रैवलिंग फिल्म फैस्टिवल, जागो री ग्रामीण और वन विलयन राइजिंग इण्डिया कृति फिल्म क्लब के सहयोग से एक दिवसीय जनविज्ञान से जुड़े फिल्म फैस्टिवल का आयोजन अवध्या क्लासेस, बजरंग नगर, झुमरीतिलैया मे आयोजित किया गया। इसमें महिला और किशोरी से जुडे़ मुद्दे, वैकल्पिक विकास, वर्तमान विकास के योजनाओं का मानव समाज पर असर, जल जंगल जमीन, पर्यावरण, महिला हिंसा, शिक्षा से संबंधित फिल्में चंदा के जुते, बोल की लव आजाद हैं तेरे, पहियों के सपने, जल जंगल और ज़मीन, लिमिट बाउंड्री आदि फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष राम रतन अवध्या ने किया। फेस्टिवल का उदघाटन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता असीम सरकार ने कहा कि विकास के नाम पर पर्यावरण और लोगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव का असर पूरे दुनिया पर पड़ रहा है। समाजिक मुद्दों पर फिल्म दिखाने का उद्देश्य है कि उपरोक्त विषय पर लोगों की समझ को बनाना तथा जनचेतना को बढ़ाना है। जलवायु परिवर्तन का असर दिखने लगा है। आधी भारत में बारिश नहीं हो रही है। फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड जहां ठंढ होती है, आज इन जगहों पर सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। विकास के नाम पर मानव समाज को विनाश की ओर ले जाया जा रहा है। हमे पर्यावरण को बचाने के लिए वैकल्पिक विकास की ओर आगे बढ़ना है। फिल्म देखने के बाद उपस्थित लोगों ने अपने अपने अनुभवों को साझा किया, जिसमें सीटू नेता संजय पासवान, मुखिया बिरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया अर्चना सिंह आदि ने अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन रामरतन अवध्या ने किया। कार्यक्रम में रमेश प्रजापति, महेन्द्र तुरी, परमेश्वर यादव, सुरेन्द्र राम, चंद्रदेव साव, वंशी दास, आनिता कुमारी, तबीस नामा, एकता सिंह, नागेश्वर प्रसाद, रामेश्वर यादव, संजय साव, मुस्ताक अहमद, नरेन्द्र दास, रवि कुमार साव, दिप्ती सिंह, लक्ष्मी देवी, संजू देवी, पूर्णिमा राय सहित दर्जनों लोग भाग लिए।

- Sponsored -

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: