Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

प्रखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने फुटबॉल मैच का किया उदघाटन

- Sponsored -

IMG 20220105 WA0063

बगोदर / गिरिडीह : बगोदर के अडवारा पंचायत के तुकतुको में नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जन सहारा केंद्र के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, वोलीवॉल, लम्बी दौड जैसे कई खेलों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके पुर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने फूटबॉल का किक मार कर मैच का उदघाटन किया। साथ ही कबड्डी में लडकियों की टीम ने भाग लिया। जन सहारा केन्द्र के संचालक ओमप्रकाश महतो ने कहा की प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तुक तुको जैसे ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार हुआ है ၊ इससे इस क्षेत्र के लोग काफी खुश है ၊

- Sponsored -

IMG 20220105 WA0064

उन्होने कहा की लड़कियों के लिए कबड्डी खेल के आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों के साथ साथ खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान विजेता टीम को कप मैडल देकर समानित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, नेमचन्द सिंह, जगदीश महतो, दीपू मण्डल, दिनेश महतो, माले नेता पुरन कुमार महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.