- Sponsored -
नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र के सिरखाटोली शहनाई बैंक्वेट हॉल के समीप स्वीफ्ट कार(जेएच01इजी 2934) एवं आॅटो(जेएच01डीएम 3712) के बीच सुबह साढे़ सात बजे जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें दो की मौत मौके पर ही हो गयी वहीं एक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। मृतक में चुटिया पावर हाउस निवासी संतोष(53), सावित्री देवी(52) एवं करनी देवी(45) शामिल है। ये लोग आॅटो में सवार होकर नामकुम कुटियातु एक समारोह में खाना बनाने का काम करने जा रहे थे। वहीं स्वीफ्ट कार कुटियातु के तरफ से आ रहा था। बैंक्वेट हॉल के समीप दोनों वाहन की टक्कर हो गयी। आॅटो में अन्य लोग सवार थें जिन्हें गंभीर चोट पहुंची है। वहीं कार में दो लोग सवार थें, एयर बैग खुल जाने से उनलोगों को हल्की चोट पहुंची है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार किसी आर्मी के आॅफिसर का बताया जा रहा है। दोनों वाहन को पुलिस जब्त कर थाना ले आयी है। इस दुर्घटना पर एक्टू से संबंध झारखण्ड निर्माण मजदूर युनियन के प्रदेश महासचिव ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि दुर्घटना काफी दर्दनाक है। इस घटना में मारे गए सभी लोग काफी गरीब हैं। मृतक के परिजनों को सरकार उचित सहयोग करें ताकि परिजनों कुछ राहत मिल सके।
बॉक्स के लिए
जोर की आवाज होते ही चीख-चित्कार मच गयी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह में कुहासा अधिक था। दोनों वाहन की रफ्तार भी तेज थी। टक्कर होते ही आॅटो पलट गया और दो लोग आॅटो से बाहर गिर गया। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं टक्कर के बाद कार दो चक्कर घुम गया। टक्कर के बाद जोर की अवाज हुई। लोग कुछ समझ पाते तबतक चीख-चित्कार मच गयी। सभी लोग घटनास्थल की ओर भागे और घायलों को बाहर निकाला। लोगों ने कहा कि सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन यहां दुर्घटना होते रहती है। इसलिए इस व्यस्तम मार्ग में और चैक पर डिवाईडर बनाया जाए और जर्जर सड़क की मरम्मती की जाए।
- Sponsored -
Comments are closed.