Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

कंबोडिया ने 10 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

- Sponsored -

नोम पेन्ह: कंबोडिया ने कोविड-19 के ओमीक्रोन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए अफ्रीका के 10 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
देश के स्वास्थ्य मंत्री मैम बनहेंग ने यह जानकारी दी है। कंबोडिया ने यह प्रतिबंध सोमवार मध्यरात्रि को लगाया है।
श्री बनहेंग ने जारी बयान में कहा कि जिन 10 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें बोत्सवाना, एस्वातिनी, लेसोथो, मोजÞाम्बिक, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, जÞम्बिाब्वे, मलावी, अंगोला और जाम्बिया शामिल है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले तीन हफ्तों में इन 10 देशों की यात्रा की है, उनके कंबोडिया में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘यह कदम कंबोडिया में ओमीक्रोन वरिएंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लगाया गया है। इस बयान के जारी होने के 48 घंटे के भीतर यह प्रतिबंध प्रभावी हो जाएगा।’

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.