Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

बॉलीवुड सितारों ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

- Sponsored -

मुंबई: बॉलीवुड सितारों ने अभिनय सम्राट दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार के निधन पर संवेदना व्­यक्­त की है। उन्­होंने ट्वीट किया,‘एक इंस्टीट्यूट चला गया… भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ लिखा जाएगा…उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआएं और परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति… गहरा दुख हुआ। अक्षय कुमार ने कहा,‘दुनिया में कई हीरो हो सकते हैं, लेकिन हम ऐक्टरों के लिए वह असली हीरो थे। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। शांति।
अजय देवगन ने लिखा, दिलीप कुमार के साथ मेरे कई खास पल हैं। कुछ बेहद निजी हैं और कुछ स्टेज पर। दिमाग से एकदम तैयार था कि वह हमें ऐसे छोड़कर चले जाएंगे। वह एक संस्था थे, एक टाइमलेस ऐक्टर। दिल टूटा गया। सायरा बानो जी के लिए गहरी संवेदना। सनी देओल ने लिखा, एक युग का अंत, दिलीप साहब आप हमेशा याद आएंगे।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.