- Sponsored -
महाराष्ट्र के मुंबई में एक होटल में एक लाश मिली है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय की एक महिला मॉडल ने आत्महत्या कर ली है।
- Sponsored -
यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के अनुसार, मॉडल ने गुरुवार को मुंबई के अंधेरी के एक होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मॉडल की मौत का तब पता चला जब हाउसकीपिंग स्टाफ द्वारा बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद उसने दरवाजा नहीं खोला।
पुलिस को घटनास्थल से उस मॉडल का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा हुआ है कि, “मुझे खेद है। इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं दुखी हूं और मुझे शांति चाहिए।”
- Sponsored -
Comments are closed.