Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भाजयुमो ने बदहाल सड़क पर की धनरोपनी, दर्ज की नाराजगी

- Sponsored -

शाहिर रजा खान
कुडू-लोहरदगा: एक ओर जहां बारिश के इंतज़ार में किसानों की आँखे थक चुकी हैं। खेतों में लगे धान के बिचड़े सुख रहे हैं। पर्याप्त बारिश ना होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। वहीँ कुडू प्रखंड अंतर्गत स्वतन्त्रता सेनानी लालू टाना भगत और पूर्व दिवंगत विधायक कमल किशोर भगत के गांव जिंगी में सड़क जलमग्न हैं। गांव के बीचो-बीच से गुजरने वाली नागजुवा-राजरोम-चेटर तक जाने वाली सड़क अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रही है। जिंगी आदिवासी मोहल्ला से गंगा सागर के घर तक करीब 0.5 कीलोमीटर तक सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर कई फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे सड़क पर बने हैं या सड़क गड्ढे पर यह बताना फिलहाल मुश्किल है। यहाँ की सड़क पर ही नाले जैसा नज़ारा है। सड़क का हाल हल्की बारिश के बाद और भी बदहाल हो गया है। गांव के बीचोबीच वर्षों से गड्ढे भरी सड़क पर इन दिनों जल जमाव एवं कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रमीणों में जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति नाराजगी दिख रही है। इसी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरजू साहू के नेतृत्व में दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस बदहाल सड़क पर धनरोपनी कर नाराज़गी जतायी। सरजू साहू ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार जानकारी मिल रही थी कि इस रोड की स्थिति दयनीय हो गई है। हल्की बारिश में भी जगह- जगह रोड में बारिश का पानी का जमाव हो जाता है। साथ ही रोड कीचड़मय हो जाता है। इससे चार पहिए एवं दो पहिए वाहनों के संचालन के साथ पैदल चलने में भी परेशानियां होती है। सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। धनरोपनी कार्यक्रम कर सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताने वालो में भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी टिंकू महतो,  आदित्य साहु, उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, राजा गुप्ता, अमित गिरी, विकास कुमार, राजीव टाना भगत, राजेंद्र प्रसाद, सुरज प्रसाद, देउडा उराँव, निरंजन दास गौस्वामी शामिल हैं।

- Sponsored -

 live 7tv पोर्टल पर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने कराई थी मरम्मत

- Sponsored -

गौर तलब है कि Live7tv पोर्टल पर बीते वर्ष 12 अक्टूबर को प्राथमिकता से प्रकाशित खबर पर तत्कालीन उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इसकी मरम्मत के आदेश दिया था।  उपायुक्त के आदेश पर सड़क की मरम्मती कार्य कराया गया था, लेकिन बारिश ने फिर से सूरत बिगाड़ दी। इस रोड पर चलना एक बार फिर राहगीरों के लिए मुश्किल का सबब बन गया है।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: