- Sponsored -
- Sponsored -
रांची: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची ग्रामीण के मेसरा मंडल के तत्वाधान में ओयना चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मुर्ति का साफ- सफाई कर माल्यार्पण किया साथ ही साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा भी निकाला गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस अभियान के प्रदेश प्रभारी सह मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम शामिल हुए. इस दौरान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान से देश के अंदर देशभक्ति का भावना बढ़ेगा और देश मजबूत भी होगा. इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंटी बाल्मीकि,आसु बाल्मीकि,करण नायक,जगदीश राम,सुरेश नायक,नीरज नायक,संजय राम,बिजय मिर्धा,सतीश बड़ाईक,नीरज मुंडा के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए.
- Sponsored -
Comments are closed.