- Sponsored -
आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री और भाजपा के नेता कौशल किशोर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख जताया है। कौशल किशोर ने कहा है कि वह एक बड़े नेता और अच्छे इंसान थे। साथ ही कहा कि मेहनत करने वाले नेताओं को पसंद भी करते थे।
- Sponsored -
कौशल ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री यादव के निधन पर शोक संदेश में कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व के कार्यकाल में वह निर्दलीय विधायक थे और उन्हें श्रम विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया था।
भाजपा नेता ने कहा कि वह एक बेहतर इंसान थे। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है, वह सरकार में रहते हुए भी पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं से मिलते रहते थे। मुलायम सिंह सभी की मदद करते थे, खासकर जनता से जुड़े और संघर्ष करने वाले नेताओं को वह बेहद पसंद करते थे।
- Sponsored -
Comments are closed.