- Sponsored -
रामप्रसाद सिन्हा
पाकुड़: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी कार्यक्रम में आगामी 9 नवम्बर को पूर्व सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के हेमलाल मुर्मू जिलेवासियों को दिखेंगे। पूर्व सांसद सह भाजपा नेता को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा गया है जिसकी पुष्टी खुद श्री मुर्मू ने दुरभाष पर दैनिक सन्मार्ग से की है। श्री मुर्मू ने दुरभाष पर सम्पर्क करने पर बताया कि हमें पाकुड़ उपायुक्त का आमंत्रण पत्र मिला है और सीएम के कार्यक्रम में भाग लेने पाकुड़ आयेंगे। श्री मुर्मू के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाए भी जोर पकड़ ली है। चर्चा तो यह भी है कि पूर्व सांसद सह भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू झारखंड मुक्ति मोर्चा में पुनः घर वापसी कर सकते है हालांकि श्री मुर्मू ने इससे साफ इंकार किया है। यहां उल्लेखनीय है कि हाल में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में साहेबगंज में भाग लेने पहुंचे थे और यहां न तो जिला प्रशासन ने उन्हे कोई आमंत्रण दिया था और न ही वे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। पूर्व सांसद सांसद सह भाजपा नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में घर वापसी करेंगे या नही यह तो आने वाला कल ही पता चलेगा लेकिन राजनीतिक हलको में उनके झामुमो में वापस लौटने की चर्चा खुब हो रही है।
- Sponsored -
Comments are closed.