Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में भाजपाइयों ने दिया धरना

- Sponsored -

भंडरिया; प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने वर्तमान हेमंत सरकार की नीतियों के विरुद्ध धरना दिया। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकतार्ओं ने तख्ती लेकर इंदिरा गांधी चौक तथा ब्लॉक परिसर में झारखंड सरकार के विरुद्ध रैली निकाली तथा मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।मौके पर मुख्य अतिथि सह प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के दमनकारी नीतियों के साथ अत्याचार, बलात्कारियों के पोषण करने सहित ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाने तथा लाठी-डंडों के बदौलत चलने वाली वर्तमान हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। हेमंत सरकार के ढ़ेर साल पूरी तरह बर्बाद रहा। मौके पर जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो, सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिन्हा, बड़गड़ प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, बड़गड़ प्रखंड के मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, विनय जसवाल, राजेश कुमार वर्मा, जय महतो, विनोद गुप्ता, गौरी शंकर तिवारी, रामचंद्र सिंह, अनिल केषरी, रंजीत जायसवाल, रंजन सोनी, विजय पासवान, महेंद्र ठाकुर सहित भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंड के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.