- Sponsored -
बोलबा: प्रखंड में भाजपा प्रदेश सह जिला के आदेशानुसार मंडल कार्यसमिति सह मंडल अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक विभागीय प्रतिनिधि सह प्रभारी प्रणव कुमार, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार जायसवाल एवं सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला बनाकर झारखंड सरकार के विरोध में सरकार की निरंकुशता उदासीनता लापरवाही एवं जनविरोधी आदिवासी दलित महिला युवा विरोधी नारे के साथ सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। राज्य की चरमाराती विधि व्यवस्था ठप्प विकास कार्य सरकार की वादा खिलाफी खनिज संपदा की मची लूट आदिवासी दलित समाज पर बढ़ते अत्याचार जमीन की लूट प्रखंड से लेकर सचिवालय तक फैले भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी भयभीत बहन बेटियां सभी गति विधि में विफल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके एस टी मोर्चा महामंत्री बिनोद बड़ाईक, एस टी मोर्चा अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, जोगेन्द्र मांझी, नंदेश्वर सिंह, श्रवण साहू, ललन मांझी, देवकुमार सिंह,गौरिशंकर सिंह, रमेश दास परमानन्द बड़ाईक, मुरारी बड़ाईक, कौशल्या देवी, रूखमणी देवी के अलावे काफी संख्या में महिला मोर्चा के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.