- Sponsored -
चतरा/टंडवा/गिद्धौर/मयूरहंड: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को एक साथ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झारखण्ड सरकार की विफलता, प्रखण्ड स्तर पर फैले भ्रष्टाचार, लचर बिजली व्यवस्था, बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गयज्ञ। टंडवा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने किया। धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिध ईश्वर दयाल पांडेय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं कुंदा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना कार्यक्रम में की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष व संचालन युा मोर्चा अध्यक्ष अजीत कुमार यादव ने किया। इस दौरारन सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। सभी धरना के दौरान हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप कार्य नही कर युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। इसी प्राकर मयूरहंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष मानव-श्रृंखला बनाते हुए एक दिवसीय धरना दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड की हेमंत सरकार को जनविरोधी बाताते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हेमंत सरकार में जज की हत्या की जा रही है। यहां बहन बेटियों की आबरू भी सुरक्षित नहीं है। हेमंत-राज में व्यवसायी, अधिवक्ता, चिकित्सक, पत्रकार कोई सुरक्षित नहीं हैं। धरना के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावे पत्थलगडा, प्रतापुपर, कान्हाचट्टी व इटखोरी आदि प्रखंडों में भी भी धरना कार्रूक्रम का आयोजन किया गया।
- Sponsored -
Comments are closed.