- Sponsored -
गढ़वा। भाजपा के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने डा. मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी काफी विद्वान थे। सबसे कम उम्र में कुलपति बनने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना पुरा जीवन समर्पित कर दिया था।
वे नेहरू सरकार में प्रथम वित्त मंत्री थे। जब नेहरू सरकार ने कश्मीर में धारा 370 एवं 35ए लागू किया तो उस समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू के मंत्रालय से तुरंत त्याग पत्र दे दिया एवं विपक्ष में बैठना स्वीकार किया। वे देश में पहले विपक्ष के नेता बने। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष दुबे, राजीव रंजन तिवारी, विवेकानंद तिवारी, बृजेन्द्र पाठक, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, कैलाश कश्यप, मीना गुप्ता, रितेश चौबे, अविनाश पासवान, रविन्द्र यादव, अनवर साह, रामाशीष तिवारी, रंजीत चौरसिया, पियुष वैद्य, मोनु चौबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Sponsored -
भाजपा डंडा मंडल के तत्वावधान में डंडा प्रखंड के भीखही में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी। इस कार्यक्रम में डंडा मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी रीतेश चौबे, अविनाश पासवान, भीखही पंचायत के मुखिया नंदु चौधरी, बीरेंद्र साव, सुकन चौधरी, विश्वनाथ विश्वकर्मा, प्रदीप चौधरी, मनोज चौधरी, गोपाल चौधरी, रामराज चौधरी, संजय चौधरी, बबन चौधरी, धर्मदेव चौधरी, प्रसाद चौधरी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
भाजपा नगर मंडल गढ़वा के तत्वावधान में शहर के रुकमणी साहून धर्मशाला में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी। तत्पश्चात जुड़वनिया शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप, विनय चंद्रवंशी, कैलाश कश्यप, गौरी बिंद, यशवंत मिश्रा, बंधु राम, दामोदर गुप्ता, शुभम गुप्ता, राजू चौबे, कृष्णा महतो, पिंटू सोनी, दिवाकर कुमार, उमेश सोनी, प्रदीप केशरी, राजेश कश्यप, इंद्रेश कुमार, अमन कश्यप आदि लोग उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.