- Sponsored -
शाहिर रजा खान
कुडू-लोहरदगा: कुडू मंडल भाजपा की ओर से शनिवार 25 दिसंबर को कुडू प्रखंड के सभी 14 शक्ति केन्द्रो पर भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर परिसर कुडू में मंडल अध्यक्ष सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य फारूक अंसारी असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर सुदामा प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने राजनीति के गलियारों में सामाजिक न्याय व सामाजिक समरसता के मूलमंत्र को देश में फैलाने का काम किया। इसके अलावा सभी केंद्रों पर उनके महान व्यक्तित्व एवं देश के बहुमुखी विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष नविन कुमार टिंकू, महामन्त्री यदुनंदन तिवारी, राजेश प्रसाद, अमित कुमार बंटू, लाल गौरी शाहदेव, भूषण प्रसाद, राजू रजक, बरुण बैठा, टीपू खान, अमोद पाठक, दुबराज वर्मा, सोमनाथ मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.