Live 7 Bharat
जनता की आवाज

छठ पर भक्तिमय हुआ बिहार, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए खास इंतजाम

लाइटों से जगमगाएं छठ घाट

- Sponsored -

आज छठ का तीसरा दिन है। बिहार समेत पूरे देशभर में शुक्रवार से छठ महापर्व की त्योहार मनाया जा रहा है।  लोक आस्था के महापर्व कार्तिक छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भक्तिमय है। आज शाम को व्रती लोग कमर तक पानी में जाकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। बिहार सरकार की तरफ से इस महापर्व को लेकर राज्य भर में व्यापक व्यवस्था की गई है। घर से लेकर घाट तक, गलियों से लेकर सड़कों तक… हर तरफ आकर्षक सजावट की गई है। पुलिस और प्रशासन ने भी त्योहार के मद्देनजर कड़े इंतजाम किये है।

 

छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के में छठ के गीत गूंजने लगे हैं। संवेदनशील घाटो पर प्रशासन ने गोताखोरों के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा छठ घाटों पर चिकित्सीय के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

- Sponsored -

लाइटों से जगमगाएं छठ घाट

 

छठ घाटों पर व बाजारों में रंग-बिरंगे एलइडी बल्बों से आकर्षक सजावट के साथ-साथ रोशनी की व्यवस्था की गई है। पटना में 100 से ज्यादा छठ घाट तैयार किए गए हैं। छठ में भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य की राजधानी में लगभग 5000 अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, शहर के विभिन्न घाटों पर 300 से अधिक राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, शेड, शौचालय, प्रकाश टावर, कंट्रोल रूम, अस्थाई कण्ट्रोल रूम का काम पूरा हो गया. यह व्यवस्थाएं की गई हैं 24 घंटे बिजली मुहैया कराया जाएगा। घाटों पर रोशनी के लिए बड़े-बड़े हाइलोजन बल्ब लगाए गए हैं। बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही घाटों की निगरानी

 

गंगा घाटों में जलस्तर को देखते हुए डेंजर लेवल के पहले बॉस से बैरिकेडिंग की गई है. नगर निगम प्रशासन की तरफ से हर छठ घाटों पर डस्टबिन बॉक्स भी लगाए गए हैं जिससे कि छठ घाटों पर कूड़ा कचरा का अंबार ना लगे. छठ महापर्व को लेकर घाटों पर आने-जाने का अलग रूट और गाड़ी पार्किंग का अलग-अलग जगह निर्धारित की गई है। पटना समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कई जगहों पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, पटना के विभिन्न घाटों पर कई चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं।

 

 

सीएम नीतीश कुमार ने दी छठ की शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ के अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्म अनुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें। उन्होंने छठ घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखें।छठ व्रतियों की सुरक्षा का ख्याल तो रखें ही साथ ही साथ उन्हें हर प्रकार की सहूलियत मिले यह सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों को अर्घ में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखें।

छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान का तीसरा दिन आज

 

महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन कल व्रतियों ने निष्ठा और पवित्रता के साथ भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना करके खरना किया। भगवान भाष्कर को गुड़ मिश्रित खीर और घी की रोटी का भोग लगाकर स्वयं भी ग्रहण किया। साथ ही भाई-बंधु, मित्र और परिचितों में खरना प्रसाद बांटा।आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। कल उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के बाद पारण के साथ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा हो जाएगा।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Leave A Reply
Breaking News: