Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भीम आर्मी के सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भी ओढ़ी केसरिया चादर

- Sponsored -

 

Screenshot 20220820 172626 WhatsApp

- Sponsored -

रांची:- भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भीम आर्मी एवं कांग्रेस के कई युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इन युवाओं को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने भाजपा का पट्टा एवं माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसमें शामिल होना गर्व की बात है। इस वर्ष हम सब ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। आने वाले समय मे भारत विश्व मे एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक इस बात का अवलोकन करें कि 100 वर्ष का भारत कैसा होगा। भाजपा हमेशा अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करती है, और इस लक्ष्य के लिए सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमन्त्र के साथ कार्य करती है।

Screenshot 20220820 172609 WhatsApp

- Sponsored -

सदस्यता ग्रहण करने वालों में हजारीबाग जिला से रोहित भुइँया, वरिष्ठ महासचिव भीम आर्मी, मनोज राम, सरोज राम, रोहित कुमार, राहुल राम, पंकज कुमार, कजरू राम, राजेश नाम, सुनील राम, अनिल कुमार, रक्षित राम, सूरज राय, सुरेश भुइँया, झरिया धनबाद के राहुल वाल्मीकि, अध्यक्ष वाल्मीकि समाज, रवि रावत, सनी रावत, रांची से कुणाल कुमार, सूरज नायक आदि ने सदस्यता ग्रहण की। आज के कार्यक्रम में अनामिका जूही- प्रदेश उपाध्यक्ष, रंजन पासवान- प्रदेश महामंत्री, कमलेश राम- प्रदेश मंत्री, विशाल वाल्मीकि- प्रदेश मंत्री, जोगेंद्र लाल-प्रदेश कार्यालय मंत्री, राजीव राज लाल-प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: