Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

उपलब्ध वैक्सीन लोगों को दी जाये : डीसी

- Sponsored -

डीसी ने कोविड टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक की, कहा

रांची : उपायुक्त रांची छवि रंजन ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से कोविड टास्क फोर्स की बैठक की। जिला में कोविड-19 टीकाकारण कार्य और कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदााधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उपायुक्त ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर किये जा रहे कोविड जांच की जानकारी ली। अनुमंडल पदधिकारी रांची उत्कर्ष गुप्ता द्वारा उपायुक्त को इससे संबंधित जानकारी दी गई। उपायुक्त ने टीम की संख्या बढ़ाकर जांच में और तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन के लिए उपायुक्त ने एसडीओ और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों का इलाज अस्पताल में सुनिश्चित करायें।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि सभी इंसिडेंट कमांडर ये सुनिश्चित करें कि कोई कोविड मरीज घर पर इलाजरत न हो। कांटैक्ट टेÑसिंग सेल की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश दिये। उपायुक्त ने टीकाकरण कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्य में अच्छा प्रदर्शन करने पर अनगड़ा व नामकुम प्रखंड की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ अपर समाहर्ता नक्सल और डीआरसीएचओ के संपर्क में रहें, यह प्रयास करें कि जितना टीका उपलब्ध है, लोगों को दें।

उपायुक्त ने हर प्रखंड में कितने गांवों का शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल में चाइल्ड वार्ड तैयार होने के बाद दूसरे अस्पतालों में कोविड चाइल्ड वार्ड शुरु करने की क्या संभावना है इसकी जानकारी उपायुक्त ने सिविल सर्जन से ली। इस संबंध में विभिन्न निजी अस्पतालों के साथ बैठक के बाद क्या संभावना बनी इसकी जानकारी सिविल सर्जन ने उपायुक्त को दी। मौके पर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी जुडे थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.