- Sponsored -
कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष रांची पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत
रांची : प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को दिल्ली से रांची पहुंचे। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो व शहजादा अनवर भी आये। सभी का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से कांग्रेसजनों का काफिला नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथ लेकर कांग्रेस भवन के लिए निकला। नव नियुक्त अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों ने राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित विभिन्न विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया। कांग्रेस भवन में अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, हाईकमान ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, जिसमें खरा उतरने का प्रयास करूंगा। झारखंड कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं को ही केंद्र बिन्दु में रखकर उनकी भावना के अनुकूल काम किया जायेगा। पार्टी में संवादहीनता को समाप्त करने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलेगा। राज्यहित में गठबंधन दलों के साथ आपसी सामंजस्य को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जायेगा। गीता कोड़ा ने कहा, पार्टी ने जो सम्मान दिया है, उसमें खरा उतरने का प्रयास करूंगी। बंधु तिर्की ने कहा, पार्टी की नीति एवं सिद्धान्तों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। जलेश्वर महतो ने कहा, पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है, जो हमारे लिए चुनौती है। जनता एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करूंगा। शहजादा अनवर ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि युवाओं से लबालब नई उर्जावान टीम का गठन किया गया है, जो आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में मिलकर कर चलेंगे तो एक दिन भी भाजपा हमारे सामने नहीं टिक पायेगी। आह्वान किया कि सभी भरोसा दिलाईये कि इस नई टीम का पूरा साथ एवं समुचित समय देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, संचालन राजीव रंजन व स्वागत भाषण सुरेश बैठा ने दिया। कार्यक्रम में मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप के अलावा मानस सिन्हा, संजय पासवान, रविन्द्र सिंह, शमशेर आलम, राकेश सिन्हा, आभा सिन्हा, राकेश किरण, कुमार राजा, एम तौसीफ, अजय शाहदेव, कुमार गौरव, बिनोद सिंह, निरंजन पासवान, सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंचल चटर्र्जी, नेली नाथन, अभिलाष साहु, शकील अहमद , पूर्णिमा सिंह, प्रभात कुमार, जगदीश साहू, राजेश सिन्हा सन्नी, सलीम खान, तनवीर आलम, दीपक ओझा, सुधीर सिंह, प्रिंस बट्ट, रियाज अहमद, अंकित राज, सुषमा हेम्ब्रम, सुनील सिंह, आलोक तिवारी, दिनेश सिन्हा, उज्जवल तिवारी, राजू राम, अजय सिंह सहित कई लोग शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन कुमार गौरव ने किया।
बॉक्स:::::::::::::::::::::::
महानगर कांगे्रस ने 251 किलो की माला पहनायी
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रदेश व कार्यकारी अध्यक्षों का स्वागत किया। कांग्रेस भवन में 251 किलो का माला पनाया गया। इसमें कमल ठाकुर, ज्योति मथारू, पिकलू चटर्जी, काजल भटचार्य सहित कई लोग शामिल थे। प्रदेश कांग्रेस कला संस्कृति व एवं फ़िल्म विभाग के अध्यक्ष भानू प्रताप बड़ाईक ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कार्यकारी अध्यक्षों को माला पहना कर स्वागत किया। महिला ग्रुप ने पारंपरिक रीति रिवाज से लोटा में पानी लेकर आम पता से स्वागत किया व चंदन भी लगाया। इसमें पंकज राय, सुनैना कच्छप,अंशु कुमार, विल्सन टोप्पो, जितु नायक , सलोनी तिर्की आदि शामिल थे।
- Sponsored -
Comments are closed.