Live 7 Bharat
जनता की आवाज

 श्रद्धालुओं से भरी आॅटो पलटी, एक की मौत

- Sponsored -

गिरिडीह : देवघर बाबाधाम से पूजा कर वापस लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं। इनकी आॅटो गिरिडीह-देवघर पथ पर अचानक पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 8 महिलाएं जख्मी हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।यह घटना गिरिडीह-देवघर पथ पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा के पास घटी है।बताया जाता है कि गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के चंदनडीह के रहने वाली 9 महिलाएं देवघर बाबाधाम से भगवान शिव की पूजा करने गई थीं। पूजा और जलाभिषेक कर आॅटो से वो सभी वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान कर्णपुरा के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने आॅटो को टक्कर मार दी, तेज गति से धक्का लगते ही आॅटो पलट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर ने मोहनी देवी को मृत घोषित कर दिया।घायल महिलाओं में सुलेखा कुमारी, सोनी कुमारी, नीतू देवी, रिंकी वर्मा, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, संगीता देवी और एक अन्य हैं। घायल महिलाओं ने बताया कि पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी अचानक आॅटो को धक्का मार दी। इससे आॅटो पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और मदद की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, जो मामले की जांच कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: