Live 7 Bharat
जनता की आवाज

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने झील रेस्टोरेंट में की छापेमारी, चार लड़की एवं छः लड़के आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

- Sponsored -

सेक्स रैकेट में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जायेगा:एसपी
कोडरमा : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित झील रेस्टुरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया हैं। कोडरमा एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने झील रेस्टुरेंट में छापेमारी कर 4 लड़की एवं 6 लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया हैं। वहीं पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद किया हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ देह व्यापार के लिए लड़कियों को बुलाया जाता था। पिछले कुछ दिनों से यहाँ सेक्स रैकेट का खेल चल रहा था। जानकारी के अनुसार यहाँ स्थानीय दलाल के द्वारा बंगाल से कॉल गर्ल्स को मोटी रकम के साथ सेट किया जाता था और बिहार-झारखंड और अलग-अलग इलाके से युवक झील रेस्टुरेंट पहुँचते थे और झील रेस्टुरेंट के अलग-अलग कमरो में युवकों को शराब के साथ लड़कियां परोसी जाती थी ल। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों से यह जानने में जुटी हैं कि इस देह व्यापार के खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार झील रेस्टुरेंट का संचालक तपेश्वर साव और प्रफुल्ल सिंह की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं। इधर छापेमारी के बाद झील रेस्टुरेंट का मैनेजर मौके से फरार हो गया हैं और पुलिस उसकी तलाश में हैं। बताया जाता हैं कि इसमें कुछ सफेदपोश चेहरे के भी नाम सामने आ सकते हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जो भी लोग इस सेक्स रैकेट में शामिल होंगे, उसे बख्शा नही जाएगा। जानकारी के मुताबिक देह व्यापार के लिए दो हजार का कमरा भी 20-30 हजार रुपये में भाड़े पर दिया जाता था।

- Sponsored -

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: