Live 7 Bharat
जनता की आवाज

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जल्द से होने की संभावना :कुमारस्वामी

- Sponsored -

कलबुर्गी : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जनतादल (एस) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जल्द होने की संभावना है। श्री कुमारस्वामी ने यहां कहा कि उनकी पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय पार्टियां राज्य की जनता के साथ विश्वासघात कर रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है।मेकेदातू योजना पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य सहमत होते हैं तो वह बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों के पास मेकेदातू योजना का हल निकालने का गुण नहीं है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र ंिसह शेखावत ने कहा है कि कर्नाटक-तमिलनाडु में आपसी चर्चा से विवाद का समाधान होगा। वह हमारे लोगों की पेयजल परियोजना के संकट के समन्वयक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों को बैठकर आम सहमति पर पहुंचना चाहिए।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: