Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

असम हिंसा : अधमरे शख्स के ऊपर कूद रहा फोटोग्राफर गिरफ्तार

- Sponsored -

गुवाहाटी : असम के दरांग इलाकों में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद खौफनाक वीडियो सामने आया है। अधमरा व्यक्ति के साथ पुलिस और कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता भी दिख रहा है। पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर कैमरामैन कूद रहा है और पत्थर से मार रहा है। वहीं, पुलिस के जवान भी उसपर लाठी बरसा रहे हैं। ग्रामीणों पर अवैध कब्जा करने और पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर पुलिस और कैमरामैन की बेरहमी वाला वीडियो सामने आ रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल, पिछले दिनों पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। वहीं, नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अधमरी हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। उस पर एक फोटोग्राफर बेरहमी से कूद रहा है और उसे मार रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स पुलिस फायरिंग में घायल हो गया उसके बाद भी फोटोग्राफर उसके ऊपर कूद रहा है और ईंट से उसपर हमला कर रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस के कुछ जवान भी उसपर लाठियां बरसा रहे हैं और हवाई फायर कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, असम पुलिस द्वारा दरांग के एक इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। पिछले चार दिनों से चल रहे अभियान में  अब तक 800 परिवारों को यहां से हटाया जा चुका है। गुरुवार को हुई झड़प में 2 नागरिक की मौत हो गई जबकि पुलिस के 9 जवान घायल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और फायरिंग का सहारा लिया। सरकार की ओर से दावा किया गया कि यहां लोग अवैध अतिक्रमण करके रह रहे थे। इनमें से ज्यादातर पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान थे। घटना के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ा है। घटना को देखते हुए आज कुछ सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने 12 घंटे तक दरांग को बंद करने का एलान किया है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.