- Sponsored -
पतरातू: पतरातू थाना अंतर्गत भगत सिंह चौक स्थित अज्ञात अपराधियों ने अशोक पांडेय को गोली मार कर हत्या कर दी । जानकारी के अनुसार अशोक पांडेय अपने आवास के समीप खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सामने से गोली मार दी और फरार हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में ब्लॉक हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने अशोक पाण्डेय की मृत घोषित कर दिया।
- Sponsored -
पूर्व में भी अशोक पांडेय को गोली मारा गया था। संयोग वश उस घटना में वह बाल-बाल बच गए थे। वही अशोक पाण्डेय की हत्या के बाद पूरे पतरातू क्षेत्र दहशत में है। घटना की जानकारी होते ही पतरातू अंचल इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, पतरातू थाना के एसआई चेतन कुमार सिंह सोनू कुमार, अफजल अंसारी, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अजीत भारती व बासल थाना प्रभारी राजदीप कुमार एएसआई अखिलेश सिंह सदल बल पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक घटना की किसी ने जिम्मेवारी नहीं ली थी। और ना ही किसी की शिनाख्त हो पाई थी। वहीं इस घटना को लेकर पतरातू थाना समेत अन्य थाना पदाधिकारियों के द्वारा घटना को लेकर तफ्तीश जारी है।
- Sponsored -
Comments are closed.