Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

महिला से बदसलूकी के लिए अनुराग ठाकुर, जे पी नड्डा माफी मांगें: राजविंदर कौर

- Sponsored -

जालंधर: केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के चंडीगढ़ आगमन पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा एक महिला किसान को बालों से पकड़ की खींचने और उसे अपशब्द कहने की कड़ी ंिनदा करते हुए आम आदमी पार्टी महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर कौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि श्री ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस कृत्य के लिए एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे अन्यथा राज्य में भाजपा के नेताओं का डट कर विरोध किया जाएगा।
सुश्री कौर ने शुक्रवार को यहां प्रेस सम्मेलन में कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नक्शेकदम पर चलती है।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कई बार कह चुके हैं कि महिलाओं को घर में रह कर चूल्हा-चौका करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा महिलाओं के प्रति कई बार अपशब्दों का प्रयोग किया जाता रहा है लेकिन इस बार सभी हदें पार करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला को बाल पकड़ कर खींचा, बदसलूकी की और अपशब्दों का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि अगर श्री ठाकुर और श्री नड्डा ने माफी नहीं मांगी तो राज्य की महिलाएं, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे भाजपा नेताओं का उनके घरों से बाहर निकलना दुश्वार कर देंगे।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.