Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

अनुराग ठाकुर का दावा: करहल से हारेंगे अखिलेश, कहेंगे ईवीएम बेवफा

- Sponsored -

बांदा : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश सात फेज के बाद भी 100 के पार नहीं जा पाएंगे। 10 मार्च (मतगणना) को वह कहेंगे ‘ईवीएम बेवफा है’। वह करहल से भी हारेंगे। सपा का ‘गुंडा राज’, ‘माफिया राज’ और आतंकियों से मिलीभगत को लोग स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि अहमदाबाद बम धमाकों के मामले में गुजरात की एक अदालत ने 38 लोगों को दोषी करार दिया है। इनमें से 8 का संबंध आजमगढ़ से है। इन 8 दोषियों में से एक दोषी के पिता समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सपा प्रमुख को सफाई देनी चाहिए और जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.