- Sponsored -
नई दिल्ली: केरल के बाद अब एक और मंकीपॉक्स का केस दिल्ली में पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति का कोई भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं बताया जा रहा है। सूत्रों के जानकारी के मुताबिक दिल्ली के एक व्यक्ति का मंकीपॉक्स का परिक्षण सकरात्मक आया है। दिल्ली में मंकीपाक्स वायरस का पाजिटिव केस सामने आया है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पाजिटिव मरीज ने विदेश यात्रा नहीं की थी। देश में केरल से भी मंकीपाक्स के तीन मामले सामने आए थे। आज के केस को मिलाकर देश में अब तक कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मरीज 31 वर्षीय व्यक्ति है जिसने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। इस मरीज को बुखार और त्वचा के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज का उपचार दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
डा. सुरेश कुमार के अनुसार मंकीपाक्स के संक्रमण में बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और सुस्ती महसूस होती है। बुखार के समय अत्यधिक खुजली वाले दाने भी हो सकते हैं, जो हाथों व चेहरे से शुरू होकर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाते हैं। इसका संक्रमण अधिकतम पर 14 से 21 दिन तक रहता है।
मंकीपाक्स वायरस त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। यह संक्रमित जानवर के काटने से, उसके खून से और संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी मंकीपाक्स हो सकता है।
- Sponsored -
Comments are closed.