Live 7 Bharat
जनता की आवाज

और 10 बजे पहुंच गए बीआरसी का औचक निरीक्षण करने अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी जे.ई.पी.सी. बादल राज पहुंचे

आदेशपाल की ससमय मौजूदगी पर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी जे.ई.पी.सी. ने किया सराहना

- Sponsored -

 

- Sponsored -

 20231007 102050AMByGPSMapCamera
सिमडेगा: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद  रांची के राज्य प्रतिनिधि सह अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारीजे.ई.पी.सी. रांची बादल राज ने शनिवार को सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड स्थित बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारीजे.ई.पी.सी. बादल राज 10.00 बजे से 10.45 तक मौजूद रहे जहां की व्यवस्था तथा कई कर्मियों की अनुपस्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 
20231007 103314AMByGPSMapCamera
जहां मौके पर केवल बीआरसी के आदेशपाल ससमय मौजूद थे जिनकी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी जे.ई.पी.सी. बादल राज ने काम के प्रति लगाव देखकर काफी सराहना की। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.पी.ओ. से भी कारण तलब की गई है।

IMG 20231007 104114

इस औचक निरीक्षण के संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी जे.ई.पी.सी. बादल राज ने लाइव 7 टीवी से बताया कि ऐसी औचक निरीक्षण पूरे राज्य भर में चलाई जा रही है जहां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ दंडात्मक ना होकर क्रियात्मक कार्यों पर बल देना है।
Screenshot 2023 1009 003924
यदि सिमडेगा जिले की बात कही जाए तो आज सिमडेगा जिले में लगातार शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा उठने के साथ ही विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति पर सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ जैसे नवीन प्रयास से लगातार इजाफा देखी जा रही है जिसकी पहचान राज्य भर में एक अलग मिसाल के तौर पर स्पष्ट है। लेकिन इस औचक निरीक्षण पर कार्यालय कर्मियों के अनुपस्थिति बेहद दुखद है। आशा है जल्द ही इन विषयों पर सुधार देखी जाएगी।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: