Live 7 Bharat
जनता की आवाज

कोलकाता में पकड़ाये झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायक पार्टी से सस्पेंड

- Sponsored -

प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय आज सोनिया गांधी को सौंपेंगे रिपोर्ट
रांची : झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में हुए क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है। झारखंड दौरे के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के दौरान मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी मिली है। कहा कि तीनों विधायकों के इस मामले में संलिप्त होने की जानकारी भी उनके पास है। सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रभारी ने कहा कि पार्टी से इतर कोई नहीं है। पार्टी सर्वोपरी है। पार्टी के निर्णय को पार्टी नेताओं को मानना होगा। कहा कि कोलकाता में तीनों विधायकों को रुपये के साथ गिरफ्तार करने के मामले में सोनिया गांधी काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय झारखंड दौरे में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के बीच गहरा मंथन हुआ। कौन-कौन मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता इसमें संलिप्त हैं, सबकी जानकारी है। मालूम हो कि शनिवार की देर शाम पश्चिम बंगाल के रानीहाटी मोड़ के पास हावड़ा की ग्रामीण पुलिस ने चेकिंग के दौरान झारखंड कांग्रेस विधायक के वाहन से भारी मात्रा में नगद बरामद किया था। उस वाहन में कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी मौजूद थे। इस रकम की सही जानकारी नहीं देने के मामले में पुलिस ने तीनों विधायकों को हिरासत में लिया था। इधर, रविवार को झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और बेरमो विधायक अनूप सिंह रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचे और तीनों विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
एक राज्य के सीएम झारखंड सरकार को अस्थिर करने में लगे
प्रदेश प्रभारी ने एक बड़ा खुलासा भी किया। कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार को अस्थिर करने में एक राज्य के मुख्यमंत्री भी लगे हैं। ये मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। पार्टी इन विधायकों की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए है। उन्होंने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले भी विधायकों से संपर्क करने के मामले में भाजपा के खिलाफ रांची में मामला दर्ज हुआ है। इसके बावजूद भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से झारखंड की हेमंत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। ईडी समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, विधायकों को विभिन्न तरीके से प्रलोभन दिये जा रहे हैं। कहा कि विपक्ष की योजना गोवा और महाराष्ट्र के बाद झारखंड को अस्थिर करने की है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: