Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

झरिया विधानसभा के सभी वार्ड जल्द ही प्रकाश से जगमगाएगा:विधायक पूर्णिमा 

- Sponsored -

झरिया/भगतडीह: झरिया विधानसभा के सभी वार्ड प्रकाश से जगमगाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड मे 300 लाइट लगानी की योजना बन रही है। इसके लिए नगर आयुक्त से भी बात हो चुकी है। उक्त बातें शनिवार को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने चांदमारी मे विधायक मद से तीन लाख की लागत से बनी पीसीसी पथ के उद्घाटन के दौरान कहीं। क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता नवीन सिंह उर्फ पिंकू ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कहा कि जनता से किए गए वादे को पुरे किए जा रहे हैं। क्षेत्र मे विकास कार्य तेजी पर है। जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगी। कहा कि पांच साल के अंदर झरिया क्षेत्र में विकास के किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।इसके अलावा लिलोरीपथरा मे पांच लाख के मद से बने विधालय का मरम्मत कार्य और गोलकडीह मे आदर्श विधालय के फर्श का पक्कीकरण का उद्घाटन की। इस मौके पर नवीन सिंह,आरके पाठक, सूरज सिंह,कमलेश सिंह,राजु सिंहा,डब्लू सिंह,बीरेंद्र पासबान,उमा साल,पप्पू साल, दिनेश सिंह,राजेश सिंह,बबलू सिंह सहित अन्य थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.