Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

सभी एक्सक्लूसिव वीडियो एक साथ- रूस-यूक्रेन युद्ध में पहले दिन 137 लोगों की मौत, रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल पावर प्लांट पर कब्जा किया,जल्द ही कीव पर रूस का कब्जा हो सकता है

युद्ध में यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया गया है- मैं और मेरा परिवार रूस का दुश्मन नंबर दो, मुझे मारना चाहता है रूस- यूक्रेन के राष्ट्रपति अमेरिका ने सेना भेजने से इनकार किया, सिर्फ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिका, कनाडा सहित कई देशों ने रूस के राजनयिकों को देश छोड़ने को कहा

- Sponsored -

आज भी राजधानी कीव में हो रहे हैं जोरदार धमाके
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में अबतक 137 लोगों की मौत की खबर है और आज दूसरे दिन भी यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार धमाके की आवाजें सुनाई दे रही हैं. अमेरिका ने रूस की कड़ी निंदा की है और साथ में ये भी कहा है कि यूक्रेन अपनी खुद लड़े. अमेरिका अपनी सेना वहां नहीं भेजेगा.

रूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि, उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है।

- Sponsored -

रूस पुलिस ने दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन करने वालें 1,700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के लिए सैनिकों को भेजने के बाद हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे।

- Sponsored -

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को चुना है और अब वह इसका परिणाम भुगतेंगे। हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। VTB सहित रूस के 4 और बैंकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

यूक्रेन में हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी। NATO के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। ये हम सबके लिए एक ख़तरनाक समय है। निर्यात नियंत्रण रूस के उच्च-तकनीकी आयात के आधे से अधिक को बंद किया जाएगा। हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

हम भारत के साथ परामर्श कर रहे हैं, हमने इसे पूरी तरह से हल नहीं किया है: यूक्रेन-रूस संकट पर क्या भारत यूनाइटेड स्टेट के साथ है? इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री ने बात की।

राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के संबंध में PM को जानकारी दी। भारत-रूस के लंबे समय से चले आ रहे विश्वास को दोहराते हुए PM ने रूस और नाटो के बीच मतभेद को केवल बातचीत के द्वारा ही सुलझाए जा सकता है:

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.