Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

रहती दुनिया तक रहेगा इमाम ए हुसैन का नाम : हाजी अफसर कुरैशी

- Sponsored -

असत्य व हिंसा के विरुद्ध हमेशा आवाज उठानी चाहिए: विजय कुमार
कयूम खान
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के सेरेगंहातु बीएस कॉलेज के निकट स्थित कर्बला मैदान में मोहर्रम के दसवीं के मौके पर अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के निगरानी में फातिहा खानी का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। फातिहा खानी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेन्हा प्रखंड के अंचल अधिकारी विजय कुमार सिन्हा, अग्नि अग्निशमन के प्रभारी सुधीर कुमार, अंजुमन सचिव सफदर आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर सीओ विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुहर्रम हमें असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है। इसलिए हम सबको जीवन में हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए साथ ही असत्य व हिंसा के विरुद्ध हमेशा आवाज उठानी चाहिए। वही अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी ने कहा कि रहती दुनिया तक इमाम ए हुसैन का नाम पूरी दुनिया में कायम रहेगा। इमामे हुसैन ने अपने खून से इस्लाम को सींचा है। इमाम ए हुसैन की शहादत हमें संदेश देता है कि बुराई करने वाला व्यक्ति चाहे जितना भी बड़ा क्यों ना हो कभी उसके सामने सर ना झुकाओ बल्कि उसकी बुराई के खिलाफ आवाज उठाएं। बीएस कॉलेज निकट स्थित सेरेगंहातु  कर्बला में भव्य रूप से आयोजित फातेहा खानी कार्यक्रम में जुरिया, तिगरा, अरकोसा, लोहरदगा, सेन्हा व भंडरा सहित जिले के अन्य प्रखंडों से भी लोग पहुंच कर  फातेहा खानी में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देश का विशेष रूप से पालन किया गया। मौके पर सेरेगंहातु अंजुमन सदर मनौवर अंसारी, सेक्रेटरी आजम अंसारी, मोजावर सरफराज अंसारी, अकबर अंसारी, सफउद्दीन अंसारी, समीम अंसारी, गुफरान अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.