- Sponsored -
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को जम्मू स्थित राइजिंग स्टार कोर के टाइगर डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में स्थित बलिदान स्तंभ युद्ध स्मारक का दौरा किया। यहां पहुंचने पर जम्मू के टाइगर डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल गौरव गौतम ने श्री भट्ट का स्वागत किया। श्री भट्ट ने बलिदान स्तंभ पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Sponsored -
इसके बाद उन्हें टाइगर डिवीजन की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। बाद में श्री भट्ट ने टाइगर डिवीजन के सैनिकों के साथ बातचीत की और राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए कर्तव्य के प्रति समर्पण तथा व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए उनके मनोबल की सराहना की।
- Sponsored -
Comments are closed.