- Sponsored -
धुरकी: गढ़वा जिला अंतर्गत धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी सूरज यादव उर्फ रटटू यादव ने अपनी 35 वषीर्या पत्नी फुलवंती देवी की हत्या कर दी। घटना रविवार की सुबह सात बजे की है। इससे पूर्व शनिवार की शाम को सूरज ने अपनी मां सीतवा कुंवर को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे बेहतर इलाज के लिए रविवार को धुरकी से रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सूरज एवं उसकी पत्नी के बीच बराबर झगड़ा होते रहता था। रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पति ने गमछा से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सदानंद कुमार एवं एएसआई बिरसा मुंडा ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर उप मुखिया लाल मोहम्मद अंसारी, समाज सेवी अनूप साह, चंद्रिका यादव, बरसात यादव, भगवान सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.