Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भारत के 574 रन के जवाब में श्रीलंका 174 पर सिमटी, फॉलोआन के बाद दोबारा बल्लेबाजी शुरू

- Sponsored -

मोहाली : भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम ने श्रीलंका को 174 रन के स्कोर पर समेट दिया है। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 400 रन की बढ़त हो गई है। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका ने सबसे अधिक 61 रन बनाए तो वहीं भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके।
भारत ने दिया फॉलोआॅन, श्रीलंका की दोबारा बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम के पास पहली पारी के आधार पर 400 रन की बढ़त है और उन्होंने श्रीलंका को फिर बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। भारतीय टीम पूरी तरह से श्रीलंका पर हावी है और पकड़ बनाए हुए है।भारतीय टीम ने तीसरे दिन के पहले सत्र में श्रीलंकाई टीम को 174 रन के स्कोर पर समेट दिया है। इसी के साथ भारत के पास पहली पारी के आधार पर 400 रनों की मजबूत बढ़त हो गई है। दिन का खेल शुरू होने पर श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसंका और चरिथ असलंका ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान निसंका ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि इसके बाद बुमराह ने असलंका को आउट कर मेहमान टीम को पांचवा झटका दिया। यहां से श्रीलंकाई टीम संभल नहीं पाई और सिर्फ 13 रन के अंदर अपने आखिरी पांच विकेट गंवाकर आॅलआउट हो गई. भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके।

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से एक ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने अपने 13वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर विश्वा फर्नांडो और लहिरू कुमारा को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ जडेजा ने अपने पांच विकेट भी पूरे किए।

मोहम्मद शमी ने मैच की पहली सफलता हासिल करते हुए लसिथ एम्बुलदेनिया को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया।

रविंद्र जडेजा ने दिन के दूसरे ओवर में श्रीलंका को दोहरे झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले चौथी गेंद पर निरोशन दिकवेला को श्रेयस के हाथों कैच कराया और फिर दो गेंद बाद सुरंगा लकमल को अश्विन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। जडेजा ने इस ओवर में बिना कोई रन दिए दो विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह ने दिन की पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने चरिथ असलंका को अपनी अंदर आती गेंद से चकमा दिया और एलबीडब्लू आउट किया। हालांकि फील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया था लेकिन रोहित ने रिव्यू लिया और फैसला भारत के पक्ष में गया। असलंका 64 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। पथुम निसंका और चरिथ असलंका ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के लिए एक अहम साझेदारी कर ली है। दोनों के बीच में पांचवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। 57 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 157/4, पथुम निसंका (50*), चरिथ असलंका (26*)

- Sponsored -

- Sponsored -

श्रीलंकाई बल्लेबाज पाथुम निसंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 108 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पांचवा अर्धशतक लगाया। 55 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 148/4, पथुम निसंका (50*), चरिथ असलंका (16*) श्रीलंका ने अभी तक सधी हुई बल्लेबाजी की है। निसंका और असलंका ने मिलकर अश्विन और शमी का डटकर सामना किया है और उन्हें किसी भी तरह का कोई मौका नहीं दिया है। भारत ने भी अब दिन का पहला बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई है। 52 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 140/4, पथुम निसंका (45*), चरिथ असलंका (13*) भारत ने अभी तक गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं किया है और मोहम्मद शमी के साथ अश्विन आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है। 48 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 120/4, पथुम निसंका (31*), चरिथ असलंका (7*)

श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका और पाथुम निशंका मैदान पर हैं जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने शुरूआत की है।

भारत के लिहाज से दूसरा दिन बहुत शानदार रहा। दिन का खेल शुरू होने के बाद अश्विन और जाडेजा की स्पिन जोड़ी ने बल्ले के साथ कमाल किया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। अश्विन अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए और जयंत उनके पीछे-पीछे चले गए। हालांकि दूसरे छोर पर मजबूती से खड़े रहे जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचाया और अपने निजी स्कोर को 175 तक ले गए। इसके बाद 574 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी।

इसके बाद आखिरी सत्र में भारतीय गेंदबाजों को शुरूआत में गेंद के साथ संघर्ष करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने श्रीलंका को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार चुनौतियां पेश करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को तंग किया और दिन का खेल समाप्त होने तक चार सफलताएं हासिल की। श्रीलंका भारत की पहली पारी के आधार पर 466 रन से पीछे है और उसके ऊपर फॉलो-आॅन का खतरा मंडरा रहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: