जिसमें भारतीय टीम ने बढ़त बनाते हुए 2=1 से मैच जीतकर इतिहास में पहली बार कांस्य पदक पर कब्जा जमाते हुए 16 वर्षों के बाद राष्ट्रमंडल खेल में कोई पदक प्राप्त किया है। इससे पूर्व 2002 में भारतीय महिला हॉकी की टीम ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक ,2006 में रजत पदक प्राप्त किया था । कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी जिसमें खूंटी जिला की निक्की प्रधान, तथा सिमडेगा जिला की दो बेटियां सलीमा टेटे और संगीता कुमारी इस खेल में शामिल हैं ।तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता से पूर्व ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की सलीमा टेटे से बातचीत भी की थी और उसे प्रोत्साहित भी किए थे। प्रतियोगिता में संगीता कुमारी ने एक गोल और सलीमा टेटे ने तीन गोल किए हैं दोनों ही खिलाड़ियों के खेल को कॉमेंटेटर ने काफी सराहा है साथ ही टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पैंक्रासियुस् टोप्पो,सुनील तिर्की,कमलेश मांझी,सोहन बड़ाइक, एलशन किड़ो, बसंत बा,मुकुट बा,राहुल मिंज,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार, बिनीता तिर्की,दिव्या डुंगडुंग,वेद प्रकाश,बलबीर प्रसाद, सहित सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
Comments are closed.