Live 7 Bharat
जनता की आवाज

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद रांची में प्रशासन सख्त, मेन रोड मे रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

- Sponsored -

रांची: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद से देश मे एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है। राजधानी में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। असामाजिक तत्वों को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। वहीं, क्षेत्र के थानेदारों को विशेष नजर रखने को बोला गया है। पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर घिरे हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्हें गिरफ्तार किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे और जय श्री राम के नारे लगाते रहे। उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अदालत ने जमानत दे दी थी। उसके बाद से ही राजा सिंह के खिलाफ एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि टी. राजा सिंह को प्रिवेंशन डिटेंशन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कुल 101 केस दर्ज हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: