- Sponsored -
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा है कि राज्य सरकार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और जल्द ही प्रदेश में तंबाकू के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद अभियान को और तेज किया गया है। अभी तक 43 हजार लीटर शराब जब्त की गई है। सभी हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं।
- Sponsored -
उन्होंने कहा कि जल्द ही तंबाकू-गुटखा माफियाओं के खिलाफ भी राज्य में अभियान चलाया जाएगा।
मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से हुक्का और शराब के खिलाफ अभियान तेज है।
- Sponsored -
Comments are closed.