- Sponsored -
यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान में 21,000 से अधिक चेचन लड़ाकों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 9,000 अब अग्रिम पंक्ति में हैं।
चेचन्या के प्रमुख रमजान कादिरोव ने यह जानकारी दी। श्री कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा “मैंने चेचन गणराज्य की संसद के अध्यक्ष और गणतंत्र के विशेष सैन्य अभियान के मुख्यालय के प्रमुख मैगोमेद दाउदोव की एक रिपोर्ट सुनी है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान की शुरुआत के बाद से 21,000 से अधिक चेचन लड़ाकों ने इसमें भाग लिया है। वर्तमान में 9,000 से अधिक सैनिक अग्रिम पंक्ति में हैं।”
- Sponsored -
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन सैनिकों से सुरक्षा के लिए डोनेत्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के आग्रह के जवाब में 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। इस अभियान के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करते रहे हैं।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि कोई भी सामान जिसमें यूक्रेन के लिए हथियार शामिल हैं, रूस के लिए एक वैध लक्ष्य बन जाएगा।
- Sponsored -
Comments are closed.