- Sponsored -
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया गया। मौके से मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के अनुसार जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के जंगलों में सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया। मारे गए नक्सली पर पांच लाख का इनाम घोषित था। श्री चंदेल ने बताया कि जिला रिजर्व पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बल जवानों का संयुक्त दल सुबह सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान पटेलपारा और बंकूपारा के जंगलों में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस दल को देखते ही फायंिरग शुरू कर दी। जवानों ने भी नक्सलियों द्वारा की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की।
एसपी श्री चंदेल ने बताया कि मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जगंलों की आड़ लेकर भागने में कामयाब रहे। गोलीबारी खत्म होने के बाद जवानों द्वारा मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग की गई, जिसमें एक माओवादी का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान हड़मा उर्फ सनकू के रूप में होने की खबर है। नक्सली हड़मा उफर्Þ सनकू डीवीसी मेंबर बताया जा रहा है। वह माड़ इलाके में सक्रिय था।
हड़मा उर्फं सनकू सुकमा जिले में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में भी शामिल था। इस मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के गोली लगने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि अभी जवानों की टीम मौके से नहीं लौटी है। मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फोर्स के लौटने के बाद मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिलने की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.