- Sponsored -
मुंबई : : शिवसेना के सीनियर लीडर और मंत्री एकनाथ शिंदे 26 विधायकों के साथ सूरत पहुंच गए हैं। कल रात एमएलसी चुनाव के नतीजे आने से पहले से ही वह लापता बताए जा रहे हैं। लेकिन यह संकट उद्धव ठाकरे सरकार के लिए कहीं बड़ा है। इसकी वजह यह है कि लापता हुए नेताओं में अकेले एकनाथ शिंदे ही नहीं बल्कि दो अन्य मंत्री अब्दुल सत्तार और शंभूराज देसाई भी शामिल हैं। देसाई उद्धव ठाकरे सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं। इसके अलावा एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे भी सूरत के ला मैरिडियन होटल में मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इन नेताओं के ठहरने की व्यवस्था कराई और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है ताकि कोई राजनीतिक व्यक्ति विधायकों से संपर्क न साध सके। लापता विधायकों में कुल 15 नेता शिवसेना के ही हैं।
एकनाथ शिंद के साथ जो लोग सूरत में मौजूद हैं, उनमें ये विधायक शामिल हैं-
एकनाथ शिंदे
प्रकाश सुर्वे
- Sponsored -
महेश शिंदे
अब्दुल सत्तार (कैबिनेट मंत्री)
शंभूराज देसाई (गृह राज्य मंत्री)
तानाजी सावंत
संजय शिंदे
संजय बांगड़
संदीपन भुमरे
दयानेश्वर चौगले
भारत गोगावाले
संजय राठौड़
संजय रायमुल्कर
चंद्रकांत पाटिल (निर्दलीय विधायक)
बालाजी कल्याणकर
- Sponsored -
प्रकाश आनंदराव आबितकर
संजय पांडुरंग
श्रीनिवास ओनेगा
संजय रायमुल्कर
विश्वनाथ भोएर
शांताराम मोरे
रमेश बोरनारे
अनिल बाबर
चिन्मनराव पाटिल
महेंद्र डालवी
शाहजी पाटिल
प्रदीप जायसवाल
महेंद्र तुर्वे
किशोर पाटिल
बालाजी किनिकर
संजय गायकवाड़
सुभाष कांडे
- Sponsored -
Comments are closed.