Live 7 Bharat
जनता की आवाज

रांची के एक होटल में पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

- Sponsored -

रांची : राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में ठहरे पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। वे दोनों हजारीबाग के इचाक के रहने वाले थे। रथ मेला के दिन डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है। पिता-पुत्र के कातिलों का सुराग पाने के लिए पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दिया है। सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतकों के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। वहीं एफएसएल की टीम ने भी होटल के कमरे में घंटों तफ्तीश किया है, ताकि कातिलों का सुराग हाथ लग गये। मृतकों की पहचान इचाक निवासी नागेश्वर मेहता और उनके पुत्र अभिषेक मेहता (25) के रूप में की गयी है। इसके पूर्व डबल मर्डर की सूचना पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये होटलकर्मियों से पूछताछ शुरू करते हुये मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस पदाधिकारियों ने होटल के रजिस्ट्रर व कम्प्यूटर को खंगाला तो पता चला कि दोनों यहां 9 जुलाई शनिवार को यहां आकर ठहरे थे। इसके बाद वहां कौन-कौन लोग पिता-पुत्र से मिलने पहुंचे, पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लग गयी है। प्रारंभिक तफ्तीश में पता चला है कि नागेश्वर मेहता अपनी पुत्री का रिश्ता तय करने के लिए रांची पहुंचे थे। लड़का वाला लोअरबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। शाम में दोनों को यहां ठहराया गया था। सुबह में लड़का पक्ष के लोग यहां आये थे, तो सब कुछ ठीक ठाक था। दोपहर बाद वे लोग फिर होटल पहुंचे तो दोनों की कमरे में लाश पड़ी हुई थी। उनके गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया था। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। इधर, पुलिस ने हत्या का एक मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: