Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

- Sponsored -

चतरा: रविवार के शाम चतरा व पलामू जिले की सीमा पर पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से करीब एक घंटा तक गोलीबारी हुई। वहीं नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम पुरे क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध हथियार मिलने की बात कही जा रही है। अभियान में चतरा और पलामू दोनों जिले की पुलिस शामिल है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनो जिले के पुलिस टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था, उसी क्रम में मुठभेड़ हो गई और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.