एक भ्रष्ट आइएएस पूजा सिंघल भर नहीं, सैकड़ों की संख्या में आईएएस व आईपीएस, जिनकी संपत्ति 100 करोड़ से ऊपर: प्रवीण कुमार सिंह
14 वर्ष की राजनीतिक वनवास के बाद प्रवीण सिंह पुन: भाजपा में लौटेंगे
- Sponsored -
कयूम खान
- Sponsored -
लोहरदगा: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह 17 मई को पुन: भाजपा में वापसी कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे प्रवीण कुमार सिंह कुछ कारणों से भाजपा छोड़कर दूसरे दलों में चले गए थे। परंतु 14 वर्षों की राजनीतिक वनवास के बाद पुनः 17 मई को रांची के भाजपा प्रधान कार्यालय में वे भाजपा में वापसी करेंगे।उनकी वापसी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व एवं वर्तमान सांसद एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। अपने लोहरदगा स्थित आवास में प्रेस वार्ता आयोजन कर प्रवीण सिंह ने कहा कि मैंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेसी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से की थी, जो बाद में चलकर वनांचल आंदोलन में परिणत हो गया। जिसका सुखद परिणाम झारखंड अलग राज्य के रूप में सामने आया।पत्रकारों द्वारा पूजा सिंघल जैसे भ्रष्ट आईएएस अफसर के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि झारखंड में केवल एक भ्रष्ट आईएएस अफसर पूजा सिंघल नहीं है बल्कि यहां सैकड़ों की संख्या में आईएएस व आईपीएस हैं, जिनकी संपत्ति 100 करोड़ से ऊपर की है। अगर सही रूप से जांच हो तो यह सभी अधिकारी जेल जाएंगे और झारखंड के प्रति सही न्याय हो सकेगा। किंतु इसके लिए आवश्यक है कि झारखंड की राजनीति से राजनीतिक शून्यता को हटाकर राजनीतिक शूचिता लाया जाए और इसके लिए चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो सभी को ईमानदारी से काम करना पड़ेगा। पत्रकारों ने जब पूछा कि आप किसके प्रेरणा से पुन: भाजपा में वापसी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैं भले ही भाजपा छोड़कर अन्य दलों में चला गया था किंतु क्षेत्र की जनता आज तक मुझे भाजपा से अलग नहीं समझी। मैं जब भी क्षेत्र भ्रमण में जाता था तो जनता मुझे भाजपाई नेता के रूप में ही देखना पसंद करती थी। एक राजनेता होने के नाते जनता की भावनाओं का ख्याल रखना मेरी जिम्मेवारी बनती थी।इसलिए मैं पुनः भाजपा में आना उचित समझा। पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपके आने से बाबूलाल मरांडी और मजबूत होंगे। इसका उत्तर देते हुए प्रवीण सिंह ने कहा की कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं होता इसलिए मेरे आने से कोई नेता नहीं बल्कि पार्टी मजबूत होगी।
- Sponsored -