- Sponsored -
धार:मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी। हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं- बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।बताया जा रहा है कि पुल पर दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पशासन को घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.