- Sponsored -
कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में 9 न्यायिक अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। कानून मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय में न्याय विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई, जिसके मुताबिक, 9 नए अतिरिक्त न्यायाधीशों को दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।
- Sponsored -
आमतौर पर अतिरिक्त न्यायाधीशों को 2 साल के लिए नियुक्त किया जाता है और फिर उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाता है। अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठता क्रम के आधार पर बिस्वरूप चौधरी, पार्थ सारथी सेन, प्रसेनजीत विश्वास, उदय कुमार, अजय कुमार गुप्ता, सुप्रतिम भट्टाचार्य, पार्थ सारथी चटर्जी, अपूर्व सिन्हा रे और मोहम्मद शब्बर रशीदी को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट में अब कुल जजों की संख्या 54 हो गई है। सीनियर वकीलों ने बताया कि देश की सबसे पुरानी अदालत में बेंच की यह सबसे बड़ी तादाद है। कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की अधिकतम स्वीकृत संख्या 72 है। नई नियुक्तियों से पहले जजों की संख्या 45 थी जिनमें 35 स्थायी और 10 अतिरिक्त के तौर पर कार्यरत थे।
- Sponsored -
Comments are closed.